तेल मिल में साढ़े पांच लाख की चोरी

0
2033

बक्सर खबर : तेल मिल से अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात साढ़े पांच लाख रुपये उड़ा दिए। घटना राजपुर थाना के तियरा बाजार की है। सूचना के अनुसार रात के वक्त मिल पर कोई नहीं था। मिल की तिजोरी में साढ़े पांच लाख रुपये कैश रखे हुए थे। रोज की तरह सभी लोग उसे बंद कर चले गए।

रविवार की सुबह जब मिल मालिक पहुंचे तो देखा चोरी की घटना हो चुकी है। बक्से से सारा कैश गायब हैं। इसकी लिखित शिकायत मिल संचालक योगेन्द्र प्रसाद ने थानाध्यक्ष को दी है। उनका घर तियरा गांव में ही है। इस लिए वे मिल पर नहीं रुक कर घर चले जाते हैं। चोरी की इस बड़ी घटना ने पुलिस के होश उड़ गए हैं। जांच जारी है, पुलिस इसे संदेह की नजर से देख रही है। उम्मीद है जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here