तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
4154

बक्सर खबरः मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र (महिला थाना) के वार्ड न0-22 की है। जहां एक 22 वर्षीय युवक ने तीन साल के मासूम के दुष्कर्म का प्रयास किया। इस हरकत को मुनीया03(काल्पनिकनाम) की मां ने शुक्रवार की सुबह देख लिया। इसके बाद हो-हल्ला हुआ।

मुनीया कि मां संतोषी(काल्पनिक नाम) इंसाफ के लिए महिला थाने पहुंची। घटना को सुनते ही महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी हरकत में आ गई। मां के बयान पर आरोपी सिटूं वर्मा उर्फ चंदन(22) के खिलाफ मामला दर्ज किया। कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। कंचन ने बताया कि सिंटू पड़ोसी लड़का है वह रोज हमारे घर आता है। मुनीया को बहन की तरह गोद में खेलाता था। परन्तु आज सुबह हरकत पकड़ी गयी। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी मेडिकल रिर्पोट नहीं आई है। परन्तु मासूम से बातचीत से साफ होता है कि आरोपी ने ये घिनौना कार्य किया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here