तीन की हत्या में सुरेश राजभर का भाई हुआ नामजद

0
8174

बक्सर खबर : तीन लोगों की हत्या करने वाला कोई और नहीं पूर्व दस्यु सरगना सुरेश राजभर का भाई है। मुन्ना राजभर जो पिछले कुछ वर्षो से यूपी की जेल में बंद था। बाहर आने के बाद उसने कुछ लोगों को संगठित किया। राजपुर थाना के लक्ष्मणपुर गांव पहुंचा और तीन लोगों की हत्या कर दी। मुन्ना राजभर द्वारा यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई। उसको शक था कि रामबचन राय के पुत्र श्याम बिहारी उर्फ शामु राजभर ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

24 जून 2010 को लक्ष्मणपुर गांव पहुंची पुलिस ने सुरेश राजभर को घेर लिया था। एनकाउंटर में सुरेश अपने छह साथियों के साथ मारा गया। उसी अदावत में मुन्ना ने उन लोगों पर हमला किया। संयोग था कि घटना के वक्त शामु वहां नहीं था। उसके भतीजे संतोष राय (26) व पिता रामबचन राय (65) की हत्या कर दी गई। संतोष घटना के वक्त मनोज सिंह के घर पर मौजूद था। उसकी हत्या भी कर दी गयी। तीन हत्याओं के मामले में राजपुर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। शामु के बयान पर सुरेश राजभर के भाई मुन्ना राजभर पिता खरपतरु राजभर, ग्राम ईटवां, थाना राजपुर को इसमें नामजद किया गया है। अन्य आठ-नौ अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here