तियरा में चली गोली दो लोग घायल, सड़क जाम

0
6879

बक्सर खबर : राजपुर थाना के तियरा बाजार में गोली चलने की घटना हुई है। सूचना के अनुसार गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को गोली पैर में लगी है। उन्हें राजपुर से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सूत्रों ने बताया घटना लगभग साढ़े चार बजे के आस-पास की है। गोली मुन्ना साह ग्राम तियरा और हरपुर के एक व्यक्ति को लगी है। विवाद की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है।

फिलहाल मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रखा है। गोली किसने चलाई यह बात अभी खुलकर सामने नहीं आ रही है। लेकिन सूत्रों ने दबी जुबान से बताया कि इसमें जिला परिषद सदस्य का हाथ है। जिनको गोली लगी है, उनकी हालत कैसी है। सूत्रों ने कहा दोनों लोगों के पैर में गोली लगी है। राजपुर के डाक्टरों ने बताया पैर से गोली बाहर नहीं आई है। इनका तत्काल औपरेशन जरुरी है। फिलहाल मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here