तालाब में डूबने से किशोर की मौत, मशक्कत के बाद शव बरामद

0
462

बक्सर खबर : हेठुआ गांव में गुरुवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अनुज कुमार (15) पिता विश्वामित्र सिंह डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन उसका शव नहीं मिला। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। प्रशासनिक मदद के बाद बक्सर से जाल मगवाया गया। राजपुर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया दोपहर डेढ़ बजे शव को पानी से निकाला गया। हेठुआ गांव का तालाब बहुत बड़ा है। किशोर का शव नीचे किसी झाड़ी वगैरह में फंस गया था। इस वजह से इतनी परेशानी हुई।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here