तटबंध मरम्मत में घपले की हुई जांच

0
1751

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के मझरियां गांव के समीप बाढ़ के कारण पिछली दफे तटबंध को काफी नुकसान हुआ था। इस बार बाढ़ आने से पहले उसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहे कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत मिल रही है। यह देखते हुए डीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। बडे साहब का आदेश मिलते ही बुधवार को सदर एसडीओ गौतम कुमार व पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता दल-बल के साथ इसकी जांच करने पहुंचे। मौके पर हो रहे कार्य की इन लोगों ने जांच की।

कितनी बोरियां लगी हैं, उनके अंदर किस तरह का मेटेरियल भरा गया है। तय मानक व अनुसार कार्य हुआ है या नहीं। इन सब बातों का अवलोकन करने पहुंची टीम ने क्या देखा और क्या रिपोर्ट बनाई। यह तो पता नहीं चला। अलबत्ता वहां जांच के दौरान आस-पास के पहुंचे लोगों ने यह जरुर कहा। काम ठीक हो रहल बा। कुछ लोग नाहक तमाश बनवले बा। हालाकि जांच के पीछे कई ठोस कारण हैं। कुछ दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह ने घोर अनियमितता का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद सदर विधायक भी इसकी जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने ने भी इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। यह देखते हुए डीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जिसकी रिपोर्ट जल्द ही उन्हें सौंप दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here