डूबने से युवक की मौत, बुझ गया घर का चिराग

0
2128

बक्सर खबरः बुधवार की सुबह दादा के दाह-संस्कार में गए अभिमन्यु की मौत हो जाने से कुल का चिंराग बुझ गया। खंधरा पाण्डेयपुर चारों तरफ कोहराम मचा है। मृतक युवक की मां हीरमोती देवी अचेत पड़ी है। सिर्फ एक ही बात मुंह से निकल रही है। मनु कहा बा हो दादा। मां के करूण विलाप से वहां पहुंचे लोगों का आंसू थमने का नाम नही ले रहा है। क्योंकि अभिमन्यु अपनी मां का इकलौता सहारा था। पांच साल पुर्व पिता स्वर्गीय विनोद दूबे की मौत हरियाणा के फरिदाबाद में ट्रेन की चपेट में हो गयी थी। विनोद वहां गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

हीरामोती के लिए अभी पति की मौत की आग सुनी भी नहीं पड़ी थी। पुत्र मौत की मौत ने अचेत कर दिया है। मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा मां के मुख से एक ही शब्द निकला। अब हमार के माई के कही हो बबुआ। इतना शब्द सुनते ही गांव की महिलाएं तो महिलाए पुरूषों को भी अश्रु धारा निकल पड़ी। जो रूकने का नाम नही ले रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here