डुमरांव व चौसा में मचा हड़कंप, आठ की कटी चोटी

0
4881

बक्सर खबरः डुमरांव से लेकर चौसा तक महिलाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले चैबीस घंटे आठ युवती व महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया। जिससे लोगों में चोटी कटवा भूत का आतंक फैला हुआ है। डुमरांव से शुरू हुआ घटना कोरानसराय, चक्की, के बाद चौसा पहुंच गया। जहां भी अभी तक गया है। चोटी कटवा रूपी अफहवाह के भूत ने खुब महिलाओं में दहशत मचाया। इसी क्रम बुधवार को डुमरांव में तीन वह चौसा में एक घटना सामने आया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पहली घटना भोजपुर ओपी के चिलहरी में नेहा कुमारी पिता अजय राय के घर चोटी कटने पर हड़कंप मचाया ही था।

दुसरी घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के अदफा गांव में हरेन्द्र रजक की पुत्री खुशी कुमारी, 14 वर्ष तथा उमाशंकर पासवान की पुत्री प्रिती कुमारी, 16 वर्ष चोटीकटवा की शिकार बन गई है। अभी यह घटना बजार में आग की तरह फैल ही रही थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बजार में पशुराम तिवारी के घर चोटी चोटी कटने की घटना ने खलबली मचा दी। चोटी कटवा भूत का क्या हकिकत है। कहना मुश्किल है लोग इससे अपने-अपने तरीके से अफहवाह देने में लगे। वहीं महिलाएं अपने-अपने तरीके से चोटी के रक्षा में लगी है। यह हंगामा मंगलवार को डुमरांव व चक्की में मचा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here