डुमरांव राजपरिवार ने परंपरा के अनुसार की तौजी पूजा

0
1211

बक्सर खबरःविजया दशमी के दिन राजगढ़ स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में राजपरिवार ने तौजी पूजा परंपरा के अनुरूप किया। इस दौरान राजपरिवार के सभी लोगों के अलावे शहर के गणमान्य लोग व्यवसायी तथा बुद्धिजीवी उपस्थित थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ तौजी पूजा को युवराज चंद्रविजय सिंह ने महाराजा कमल बहादूर सिंह के देखरेख में संपन्न किया। इस दौरान युवराज कुमार मानविजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, सुमेर विजय सिंह, डाक्टर बालेश्वर सिंह, गोपाल जी चैबे, शिवजी पाठक, ब्रम्हानंद पाण्डेय,तारकेश्वर सिंह, राज सिंह, उदय प्रताप सिंह, मुमताज, अमरेश पाठक, राम अवतार पाठक आदि उपस्थित थे। इस दौरान पूरा राजपरिवार व राजघरानों से जुड़े लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये। पूजा संपन्न होने के बाद महाराज कमल बहादूर सिंह ने उपस्थित लोगों को दशहरा की शुभकामना दी। उन्होंने पूरे परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर व राजगढ़ का परिक्रमा किया। पिछले दिनों से बीमार चल रहे महाराज को प्रसन्न मुद्रा में देख उनके शुभचिंतक भी खुश थे।

तौजी पूजा में शामिल होने जाते डुमरांव राज परिवार
तौजी पूजा में शामिल होने जाते डुमरांव राज परिवार
पूजा के बाद अपनों के बीच डुमरांव महराज कमल बहादुर सिंह, मान विजय सिंह, शिवंाग विजय सिंह, सुमेर विजय सिंह अन्य
पूजा के बाद अपनों के बीच डुमरांव महराज कमल बहादुर सिंह, मान विजय सिंह, शिवंाग विजय सिंह, सुमेर विजय सिंह अन्य
तौजी पूजा को देखते डुमरांव वासी
तौजी पूजा को देखते डुमरांव वासी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here