डुमरांव राजपरिवार ने परंपरागत तरीके से की तौजी पूजा

0
740

बक्सर खबरःविजया दशमी के दिन राजगढ़ स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में राजपरिवार ने तौजी पूजा परंपरा के अनुरूप किया। इस दौरान राजपरिवार के सभी लोगों के अलावे शहर के गणमान्य लोग व्यवसायी तथा बुद्धिजीवी उपस्थित थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ तौजी पूजा को युवराज चंद्रविजय सिंह ने महाराजा कमल बहादूर सिंह के देखरेख में संपन्न किया।

इस दौरान युवराज कुमार मानविजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, सुमेर विजय सिंह, डाक्टर बालेश्वर सिंह, गोपाल जी चौबे , ब्रम्हानंद पाण्डेय,तारकेश्वर सिंह, राज सिंह, राम अवतार पाठक आदि उपस्थित थे। इस दौरान पूरा राजपरिवार व राजघरानों से जुड़े लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये। पूजा संपन्न होने के बाद महाराज कमल बहादूर सिंह ने उपस्थित लोगों को दशहरा की शुभकामना दी। उन्होंने पूरे परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर व राजगढ़ का परिक्रमा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here