डुमरांव में पुलिस पर हमला, साठ के खिलाफ एफआइआर

0
4509

बक्सर खबर : अपराधी को पकडऩे गई भोजपुर ओपी की पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला बोल दिया। मौके का लाभ उठा अपराधी गोविंद यादव भागने में सफल रहा। घटना रविवार की अहले सुबह चार से पांच के बीच की है। इस मामले में भोजपुर पुलिस ने छह नामजद सहित कुल साठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूचना के अनुसार अपिराधियों की धर-पकड़ के लिए शनिवार को पूरे दिन डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने आपरेशन चलाया।

इसकी क्रम में सुबह चार बजे अचानक नावा डेरा में छापा मारा गया। यहां का रहने वाला गोविंद यादव मिशन स्कूल लूट कांड में आरोपी था। मुकदमा संख्या 21/17 में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी हुई थी। जांच में पता चला इसमें नावाडेरा के गोविंद यादव का हाथ है। पुलिस को अंदेशा था। यहां गड़बड़ हो सकती है। इस लिए नया भोजपुर ओपी के साथ, कोरानसराय, सिमरी, व डुमरांव की टीम साथ गई थी। अपराधी को दबोच भी लिया गया। जब पुलिस उसे ले जाने लगी तो गांव के कुछ लोग पुलिस से आ उलझे। बीच-बचाव के प्रयास में पुलिस वाले जुटे। इतने में उक्त अपराधी हाथा-पाई कर भाग निकला। अपराधी को मदद पहुंचाने व पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ नया भोजपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here