डीएम की जांच में बार्डर से अट्ठारह शराबी गिरफ्तार

0
2219

बक्सर खबर : बिहार में शराब पीकर प्रवेश करना मना है।गैर प्रदेश में आप चाहे जो करें। यहां अगर नशे की हालत में पाए गए तो आपको जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी रमण कुमार स्वयं इसकी जांच करने गोलंबर पहुंच गए। उत्तर प्रदेश से बिहार को जोडने वाले गंगा सेतु के पास चलाए गए जांच अभियान में उन्होंने एक दो नहीं अट्ठारह लोगों को शराब पीने के आरोप में पकडा। जो लोग बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक की जब्त कर ली गयी। आधे घंटे की जांच में डीएम ने गंगा पुल के पास दो बोलेरो भी जब्त की। जिनमें छीपाकर रखी गयी दो शराब की बोतले बरामद हुई। डीएम ज्यादा देर तक वहां नहीं रुके। पर मौके पर जांच करने वाले पदाधिकारियों को इसका निर्देश दिया। आप सभी इस पर ध्यान दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके साथ डीसीएलआर राजेश कुमार भी थे। गिरफ्तारी के संबंध में नगर कोतवाल राघव दयाल ने बताया कि इन सभी को मशीन से हुई जांच के आधार पर पकडा गया है। सभी का मेडीकल कराया जाएगा। पकडे गए युवकों में सोनू कुमार केशरी सिंडिकेट, भोलू राम सिकरौल, सेन्टू कुमार पुराना चौक आदि के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई लोग शामिल हैं। जो यूपी की सीमा से शराब पी बिहार में आ रहे थे। उनकी माने तो वे शादी समारोह में शामिल होने जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here