डिहरी में खूनी संघर्ष, एक की हत्या, दो गिरफ्तार

0
4028

बक्सर खबर : जमीन का विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चार लोगों ने मिलकर वृद्ध प्रकाश प्रजापति (75) की हत्या कर दी। घटना राजपुर थाना के डिहरी गांव की है। अपराह्न चार बजे के लगभग मुन्ना प्रजापति व प्रकाश प्रजापति के बीच विवाद हुआ। मुन्ना उस जमीन पर दावा कर रहा था। जिस पर प्रकाश का घर बना हुआ है।

मामला मारपीट तक पहुंच गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रकाश को मारना शुरु किया। उसके सर में इतनी गंभीर चोट आई की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। वहां पता चला घायल की मौत हो चुकी है। इसकी लिखित शिकायत प्रकाश के पुत्र ने करते हुए चार लोगों को नामजद किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया आरोपी मुन्ना प्रजापति व धर्मेन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here