ठेका विवाद में चली गोली, मुखिया के भतीजे की हत्या

0
16275

बक्सर खबर : जिले के बड़की नैनिजोर में वर्तमान मुखिया के भतीजे की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना के अनुसार युवक श्रीप्रकाश बाइक द्वारा गांव के बाहर जा रहा था। वह जैसे ही हाई स्कूल गेट के पास पहुंचा। सामने से नीतीश तिवारी ने उसके उपर गोलियां चला दी। एक-एक कर पिस्टल से छह गोली मारी। जब वह आश्वस्त हो गया कि श्रीप्रकाश उर्फ टोला तिवारी (24) मर चुका है। वह फरार हो गया। घटना गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर पौने बाहर बजे के लगभग हुई। मृत श्रीप्रकाश नैनिजोर की वर्तमान मुखिया देवंती देवी का भतीजा था।

घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव है। नैनिजोर थाने के अलावा ब्रह्मपुर इंस्पेक्टर घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं। इंस्पेक्टर दयानंद ने बताया डीएसपी डुमरांव भी यहां पहुंच रहे हैं। गोली मारने वाला युवक नीतीश तिवारी पिता विरेन्द्र तिवारी (राय) फिलहाल फरार है। श्रीप्रकाश तिवारी पिता श्रद़धानंद तिवारी का शव को मौके से हटाया नहीं जा सका है। भीड़ चारों तरफ से जमा है। लेकिन, उनके परिजन यहां नहीं पहुंचे है। सूत्रों ने बताया दोनों युवक सफेद और लाल बालू का धंधा करते थे। इसी कारण से उनके बीच लेनदेन का विवाद था। घटना की वजह इसी कारण का होना बताया जा रहा है।

घटना स्थल पर जमा भीड

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here