ठंड से हुई गरीब की मौत

0
340

बक्सर खबर : भूख और ठंड से हुई मौत मानवता को शर्मशार करने वाली है। ऐसी घटना शनिवार की रात सिमरी थाना क्षेत्र के नवरंग राय के डेरा में हुई। इस गांव के विकलांग अशोक यादव(27) पिता श्रीराम यादव की मौत ठंड से हुई है। मामले की पुष्टि राजापुर पंचायत मुखिया मदन राय ने की। गांव वालों ने बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके परिवार में कोई नहीं है। उसके पीछे रह गयी पत्नी और बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here