ट्रैक्टर व ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, 22 घायल

0
2435

बक्सर खबर : बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात ट्रक व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। राजपुर थाना के जलहरा गांव के समीप हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार महिला की मौत हो गई। अन्य 22 लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए रात के वक्त ही सदर अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया दुर्घटना रात साढ़े ग्यारह बजे के लगभग हुई।

मृतक इंदू देवी पति विनोद ग्राम सुगहर गांव की निवासी थी। सभी घायल उसी गांव के हैं। एक की ट्रैक्टर पर सवार हो सभी लोग उत्तर प्रदेश के कामाख्या स्थान मंदिर दर्शन के लिए गए थे। रात उधर से लौटने के क्रम में रात हो गई। जलहरा के पास जैसे ही उनका ट्रैक्टर पहुंचा। सामने से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। दोनों वाहन दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here