ट्रेन से गिर युवक की मौत

0
6230

बक्सर खबरः  पिंकी के हाथ में लगी पप्पु के नाम की मेंहदी अभी छुटी नहीं थी। रविवार सुबह पति के मौत की खबर ने कोहराम मचा दिया। जी हां यह घटना नगर थाना क्षेत्र के खल्लासी मुहल्ले की है। कुछ घंटों पहले पति से फोन पर बातें करने वाली पत्नी अब चित्कार कर रही है। हुआ कुछ यूं की पप्पु राम पिता राजेन्द्र राम पटना में रह कर टेलर्स का काम करता था। वह शनिवार को काम कर राविवार को छुट्टी के कारण घर लौट रहा था। पत्नी व मां से रात 9:00 के लगभग आरा तक बात हुई। परन्तु वह रात घर नही पहुंचा। परिजनों को चिंता सताने लगी।

वह अहले सुबह 4:00 बजे जीआरपी थाना पहुंच फोटो देकर शिकायत की। अभी थानाध्यक्ष अली अकबर खां परिजनों से बात ही कर रह थे की। उनके फोन पर पर घंटी बजी की सर एक 24-25 वर्ष के लड़के का शव रेलवे ट्रैक के किनारे 11 नम्बर लख के पास गिरा पड़ा है। आप जल्दी आ जाए। यह सुनते ही जीआरपी की एक टीम रवाना किया गया। उत्सुकता बस परिजन भी साथ हो लिए। परन्तु जब देखा की पप्पु का शव है। फिर क्या चित्कार के साथ रेलवे लाइन से लेकर घर तक कोहराम मच गया। पप्पु व पिंकी की शादी लगभग डेढ़ माह पहले हुई थी। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष ने की । उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here