ट्रेक्टर -बाइक की भिडंत, सवार की जान खतरे में

0
4814

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर सुबह दस बजे बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा शुक्रवार को प्रतापसागर अस्पताल के समीप हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों बाइक सवार बेहोश हो गए। उनकी पहचान अभिषेक त्रिपाठी ग्राम काजीपुर एवं अमरीष सिंह बक्सर के रुप में हुई है। दोनों घायलों में त्रिपाठी की हालत नाजुक है।

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसके कारण चालक को गंभीर चोट आई है। पहले उन्हें प्रतापसागर अस्पताल में दाखिल किया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। होश में आने पर एक युवक ने बताया हम लोग डीके कालेज डुमरांव जा रहे थे। तभी अचानक चिलहरी गांव के रास्ते की तरफ से मिट्टी लदा ट्रैक्टर आ गया। बाइक सीधे उससे जा टकराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here