ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

0
4275

बक्सर खबर : बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात दर्दनाक दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को दौर दिया। मौके पर ही रीतेश कुमार (30) पिता पारस सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना भलुहा गांव के समीप रात ग्यारह बजे के लगभग हुई। विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक की जद में वह आ गया। राजपुर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया यह युवक भलुहा पंप से डीजल लेकर लौट रहा था। वापस लौटने के क्रम में यह दुर्घटना ो गई। ट्रक वाला क्या पकड़ा गया? थानेदार ने कहा घटना देर रात की है। किसी ने देखा ही नहीं किस नंबर की गाड़ी थी किसकी थी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here