टुड़ीगंज में विकास के लिए यात्री कल्याण समिति का धरना

0
724

बक्सर खबरः रविवार को यात्री कल्याण समिति टुड़ीगंज ने स्थानीय बाजार में धरना दिया। टुड़ीगंज में विकास तथा सड़क नाली आदि के निर्माण तथा बाजार में बुनियादी समस्याओं सेे निजात के लिए दिया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कामेन्द्र सिंह व संचालन प्रवक्ता मो इमरान खां व कुमार अवतार ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि सह कांगे्रस नेत्री प्रतिभा सिंह, विशिष्ट अतिथिा कांगे्रस नेता प्रो बलिराज ठाकुर, यात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुधीर कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह, यात्री कल्याण समिति डुमरांव के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह आदि ने संबोधित किया तथा कहा कि टुड़ीगंज प्राचीन बाजार है।

यहां आस-पास के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का मुख्य बाजार भी है। लेकिन यहां न तो अच्छी सड़के है और न ही नालियों का निर्माण कराया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बल्कि इस प्राचीन बाजार में शौचालय, यूरिनल, पेयजल सहित मूलभूत यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। जिस कारण अक्सर ही लोगों को परेशान होना पड़ता है। वक्ताओं ने डीएम से इन समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग की है। मौके पर राजू सिंह, पुष्पा देवी, अवधेष सिंह, सीताराम ठाकुर, राजदेव प्रसाद, रामचंद्र शर्मा, बाला यादव, उदय सिंह, नंदलाल तिवारी, सिद्धनाथ दूबे, धीरेन्द्र तिवारी, किस्मत सिंह, जनार्दन सिंह, झूलन सिंह, जावेद अख्तर आदि थे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here