टार्च का चार्जर फटा, घर में लग गई आग

0
1293

बक्सर खबरः टार्च चार्ज करने में गवां दी लाखों की संपति। घटना मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गांव की है। सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात श्याम किशोर सिंह चार्ज में टार्च लगा कर दूसरे कमरे में सोने चले गए। देर रात अचानक जलने की बदबू आने लगी। जब कमरा खोल कर देखा तो आग से धधक रहा था। आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया।

परन्तु जब तक आग बुझती,  लाखों की संपति राख हो चुकी थी। थाने को लिखित आवेदन में सिंह ने किमती कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण के साथ सर्टिफिकेट के अलावे अन्य कीमती सामान जलने की बात कही है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष देवानंद सिंह ने की। उन्होनें कहा की पीडित के अनुसार चार्जर फट गया। उससे लगी आग में सबकुछ जल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here