झमन पांडेय हत्या कांड में जुटा एक और नाम

0
1184

बक्सर खबर : चुरामनपुर पैक्स अध्यक्ष झमन पांडेय की हत्या का सूत्रधार एक और शख्स भी है। जिसका नाम इस केश में जुट गया है। पिछले दस दिनों में लोग सिर्फ उन्हीं पांच लोगों के बारे में जानते थे। जो इसमें नामजद किए गए थे। इनमें से चार लोगों को दो दिन पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। जिनसे हुई गहन पड़ताल में छठ्ठे शख्श का नाम खुल कर सामने आया है। इसका नाम बिट्टू पांडेय है। यह युवक शिवजी पांडेय के परिवार का ही सदस्य है। पुलिस अब इसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों के हवाले से जो सूचना मिली है। उसमें यह बात खुलकर आयी है कि इस युवक ने हत्या की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए लोगों से पत्रकार विवेक सिन्हा की मौत के बारे में भी पूछताछ की है। पर किसी ने उसमें संलिप्तता नहीं स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस इस बारे में पूछे जाने पर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रही है। उनका कहना है कि यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here