जोगबनी एक्सप्रेस ने ली चौसा में दो की जान

0
1615

बक्सर खबर : चौसा स्टेशन के पास रविवार को दो लोगों की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गयी। दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर हुई। पर दूसरी घटना ने सबको हतप्रभ कर दिया। सुबह के 9 बज रहे होंगे। पश्चिमी रेलवे क्रासिंग की तरफ से हरेन्द्र बिंद (30) चौसा स्टेशन की ओर जा रहा था। उसने अपने कान में मोबाइल का इयर फोन लगा रखा था। इसी बीच अप लाइन पर सामने से जोगबनी एक्सप्रेस आ गयी। उस युवक के साथ एक व्यक्ति और भी था। उसने  आवाज भी दी,  ट्रेन आ रही है भागो। पर होनी को कुछ और ही मंजुर था।  इतने में ट्रेन वहां से गुजर गयी। उसकी चपेट में आने से जिला आरा, थाना शाहपुर ग्राम धमवर के युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। उसके साथ के व्यक्ति ने बताया कि वे लोग सातो अवती गांव एक श्राद्ध में आए थे। वहीं से वापस शाहपुर जाने के लिए स्टेशन जा रहे थे। इससे कुछ घंटे पहले चौसा स्टेशन के पूर्वी गुमटी के पास सुबह 6:20 में लगभग चालीस वर्षीय व्यक्ति की डाउन लाइन की जोगबनी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गयी। रेल पुलिस के अनुसार उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here