जेल से भागने वाले पांचो अपराधी का मिला सुराग

0
1543

बक्सर खबर : केन्द्रीय कारा भागने से वाले सभी पांच बंदियों का सुराग मिल गया है। सूचना के अनुसार घटना की रात ही ही वे सभी यूपी की सीमा में दाखिल हो गए। जहां से वे बचते-बचते मोतिहारी पहुंचे। शनिवार को उनका दिन कैसे गुजरा इसका पता नहीं चल पाया है। अलबत्ता रविवार की दोपहर वे सभी मोतिहारी में देखे गए। पुलिस का यह मानना है कि नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। पाठकों को ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात केन्द्रीय जेल से पांच कैदी भाग निकले थे। जिनमें फांसी बंदी प्रजित सिंह मोतिहारी, देवधारी राय छपरा, सोनू पांडेय व उपेन्द्र शाह दोनों जिला आरा व सोनू सिंह ग्राम कांट, थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर के रहने वाले हैं। इनके पीछे पांच टीमें रवाना की गयी हैं। जो अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी हैं। इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही। वहीं जेल सूत्रों ने बताया कि यह पांचो केन्द्रीय जेल के उनतीस नंबर वार्ड में रहते थे। जिसे टीवी वार्ड के नाम जाना जाता है। फिलहाल इन अपराधियों को दबोचने के लिए जिले की पुलिस लगातार इनके पीछे लगी हुयी है। एक टीम ब्रह्मपुर थाने के कांट गांव के इर्द गिर्द भी सादे लिबास में देखी गयी है। इनकी गिरफ्तारी कब होती है? इस देखने लायक होगा। इधर जेल की जांच करने आए वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को नहीं सौंपी है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ और लोग निलंबित होंगे। फिलहाल गांज तीन कक्षपालों पर ही गिरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here