जेल में युवती बनी- बिन ब्याही मां

0
5162

बक्सर खबर : सब जेल में बंद युवती बिन ब्याही मां बन गयी है। जब यह खबर जेल प्रशासन को मिली तो सबके होश उड गए। प्रशासन ने तब राहत की सांस ली जब यह पता चला कि यह महज 23 दिन पहले जेल आयी है। उसका रिकार्ड खंगाला गया तो यह बात सामने आयी कि नगर थाना कांड संख्या 135/16 में सबजेल लाया गया था। जांच में उसका नाम और गांव का भी पता चला। वह इसी जिले की रहने वाली है। (यहां हम उसका नाम पता नहीं प्रकाशित कर रहे हैं) । पुलिस ने बताया कि इस माह की 5 तारीख को इसे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते समय पकडा गया था। एमपी हाई स्कूल में मध्यमा की परीक्षा के दौरान तीन  छात्र और छात्राएं पकडे गए थे। एसडीओ गौतम कुमार ने इन्हें पकडा था। गैर जमानती आरोप होने के कारण इन सभी को जेल भेजा गया। छात्रा सब जेल लायी गयी थी। यहां हम पाठकों काे बता दें कि सब जेल अब महिला जेल बन चुकी है। यहां पुरुष बंदी नहीं रखे जाते। पेट में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल ले जाया  गया। तब पता चला कि वह गर्भ से है। ऐसी स्थिति में  सदर अस्पताल में दाखिल कराया दिया गया। बुधवार को ही उसने बच्चे को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जच्चा और बच्चा सुरक्षित हैं। इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी गयी है। यहां सबसे रोचक पहलू यह है कि एक लडकी, जिसने दूसरे की जगह पर परीक्षा दी, तीसरे जेल में आकर वह बिन ब्याही मां बन गयी। जिसके कारण उसके परिवार के सामने भी सामाजिक मर्यादा की दीवार खडी हो गयी है। झंझावातों के बीच फंसी युवति को तीन जुर्म, छह दफा व तेइस दिन बाद, 33 मुह की बातें सुननी पड रही हैं। गुरुवार को यह बात न्यायालय के समक्ष रखी गयी। जहां से उसे तत्काल जमानत मिल गयी। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां से गांव को चली गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here