जेल में बंद अपराधियों ने करायी करण की हत्या

0
1673

बक्सर खबर : अपराधियों की साजिश के शिकार हुए करण की हत्या सुनियोजित तरीके से की गयी है। सूत्रों ने बताया कि हत्या जेल में बंद अपराधी के इशारे पर हुई  है। उसने अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया। करण की उम्र महज 16-17 साल थी। शहर के चीनी मिल इलाके में रह कर बिहार पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। इसकी हत्या योजना बनाकर दो अपराधियों ने की है। जिनका नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार रविवार को जब करण पायसन बाइस से गांव के लिए चला तो एक और किशोर बाइक पर सवार था। वह भी चीनी मिल इलाके का ही रहने वाला है। घटना के केन्द्र में संजीदा कहानी जुड़ी है। पुलिस ने करण का मोबाइल जब्त कर लिया है। उसके आधार पर संबंधित अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

सरेंजा सुक्रवलिया मार्ग पर पड़ा था घायल
बक्सर : घायल करण को अपराधियों ने अधमरा कर सरेंजा-सुक्रवलिया मार्ग पर फेंका था। जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को कई अफवाहें उठ रही थीं। युवक को कहां से अपराधियों ने अपनी गिरफ्त में लिया।

चौसा स्टेशन के पास बरामद हुई बाइक
बक्सर : शनिवार को करण की हत्या के बाद पता चला कि उसकी बाइक अपराधियों ने लूट ली है। शाम होते-होते पता चला कि राजपुर इलाके से बाइक बरामद हुई है। बक्सर खबर द्वारा इसका खुलासा होने के बाद सोमवार को पुलिस ने बताया कि बाइक चौसा स्टेशन के पास से बरामद की गयी है। संभवत: घटना को अंजाम देने वाले अपराधी वहीं बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हो गए हैं।

तीन पर दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी
बक्सर : किशोर करण के पिता विनोद सिंह ने इटाढ़ी थाने में सोमवार को इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें धनसोई थाना के खरवनिया निवासी अमन सिंह, श्रीकांत सिंह व सिद्धनाथ सिंह को आरोपी बनाया है। इस परिवार की अदावत पहले से विनोद सिंह के परिवार से चली आ रही है। इन कारणों से शक जताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here