जीयर स्वामी जी के यज्ञ की बैठक रविवार को, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

0
1999

बक्सर खबर : आरा के चंदवा में होने जा रहे 1008 लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है। रविवार अर्थात 24 सितम्बर को आयोजन समिति की अंतिम बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए यज्ञ समिति की तरफ से लगातार तैयारी कार्य जारी है। आयोजन समिति के अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी यज्ञ के लिए सभी प्रशासनिक इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वयं जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं एसपी अवकाश कुमार यज्ञ स्थल पहुंचे। उन्होंने जीयर स्वामी जी से मिलकर तैयारी के बारे में जाना।

यज्ञ समिति की तैयारी और प्रशासन से क्या जरुरत की अपेक्षा है। इस बाबत विशेष जानकारी ली। पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के साथ इन लोगों उन स्थानों को देखा। जहां प्रशासनिक इंतजाम किए जाने हैं। 30 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले यज्ञ के लिए अभी से लोग वहां पहुंचने लगे हैं। यज्ञ समिति के अनुसार 26 तारीख से ही वहां अंतर्राष्ट्रीय राम कथा वाचक प्रेम भूषण जी महाराज एवं भागवत कथा वाचक श्रीकृष्ण चन्द्र ठाकुर जी पधार रहे हैं। इनकी कथा उसी तिथि से प्रारंभ हो जाएगी। जिसका प्रसारण संस्कार चैनल दोपहर बाद तीन बजे से होगा। यज्ञ समिति के सदस्य संतोष तिवारी ने बताया रविवार को 11 बजे से बैठक प्रस्तावित है। जिसमें बक्सर, आरा, सासाराम, भभुआ, पटना, दानापुर क्षेत्र के अलावा देश के अन्य हिस्सों से आए सदस्य भाग लेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक है। जिसमें कार्यों का बंटवारा भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here