जिले के शिक्षक को मिला जंतु विज्ञान का गोल्ड मेडल

0
1189

बक्सर खबर : जिले के होनहार युवा और जंतु विज्ञान के शिक्षक डा. अभय कुमार को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान जूलाजिकल सोसाइटी आफ इंडिया ने प्रदान किया है। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में 9 से 11 जून तक चले 29 वें आल इंडिया कांग्रेस आफ जूलोजी और अंतर्राष्ट्रीय सिपोइज्म में उन्हें फेलोशिप और गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। पांडेय इटाढ़ी थाना के मुरारपुर गांव के रहने वाले हैं। इन्हें यह पुरस्कार मत्स्य प्रजनन के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए मिला है।

वाराणसी के यूपी कालेज से पीएचइडी कर अपने शोध से उन्होंने इससे पूर्व भी सम्मान अर्जित है। हरिद्वार में इंडियन अकादमी आफ एनवायरमेंट साइंस के अंतर्राष्ट्रीय कानफ्रेंस में भी सम्मानित हो चुके हैं। इनकी इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षक काफी उत्साहित है। क्योंकि डा. पांडेय राज हाई स्कूल डुमरांव के शिक्षक हैं। विभिन्न शिक्षक संगठन से जुड़े साथियों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है। जिनमें धनंजय मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, बिमल कुमार सिंह, शिवजी दुबे का संदेश बक्सर खबर को प्राप्त हुआ।

हरिद्वार के सम्मान के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here