जिले के ग्यारह मिलरों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

0
2195

बक्सर खबर : सीएमआर का चावल गबन करने और राज्य खाद्य निगम को चूना लगाने वाले ग्यारह मिलर जल्द ही हवालात के अंदर होंगे। इनकी गिरफ्तारी का फरमान एसपी ने रविवार को जारी किया। उनके कार्यालय में आहूत अपराध समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों को दिए गए। इनमें मुफस्सिल, औद्योगिक, इटाढ़ी, डुमरांव व नावानगर थाने शामिल हैं। जिनको यह टास्क मिला है। पूछने पर पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया। हाई कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी का आदेश मिल चुका है। विभागीय निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। इन सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने उनके नाम से पर्दा नहीं उठाया। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा से जुड़े टास्क पर गहन चर्चा हुयी। साथ ही जनवरी माह में मद्य निषेध के लिए मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरुक करने की बात हुयी। बैठक में सभी डीएसपी व थानाध्यक्ष शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here