दुर्घटना में महिला अधिवक्ता की मौत

0
610

बक्सर खबरः एनएच 30 पर पडरिया मोड के पास अनियत्रित स्कार्पियो पलटने से महिला मौत हो गयी जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना नावानगर थाना क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार बाढ़ निवासी बसुन्धरा देवी अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रही थी तभी अचानक स्कार्पियों अनियंत्रित हो खाई में पलट गयी जिसमें उनकी मौत हो गयी। मृत्का दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में बकील थी। मृत्का अधिवक्ता के पति शशि चन्द्रा के अनुसार सभी परिवार गांव में एक रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने गये थे। रात भर जग कर रहे तथा सुबह चल दिये आॅख बन्द होते ही गाडी अनियत्रित होकर पलट गयी। वही घायलों में भाई रवी चन्द्रा, भवह प्रियंका देवी, बेटा कार्तिक कुमार, आर्यन कुमार ममेरा भाई शिवम कुमार है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सभी घायलो को सोनवर्षा भर्ती कराया जहा से बाद मे पटना रेफर कर दिया गया। मृत्का अधिवक्ता के शव को पुलिस ने जेसीबी के मदद से बाहर निकाल। शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here