जिला परिषद : बन गयी जिले में देवर-भाभी की सरकार

0
3334

बक्सर खबर : जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हो गया। राजपुर मध्यम से सविता देवी ने जिप अध्यक्ष के लिए नामांकन किया। उनके विपक्ष में किसी ने नामांकन नहीं किया। जिसकी वजह से वह निर्विरोध अध्यक्ष बन गयी। जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए राजपुर पूर्वी की सदस्य लालसा देवी पति अरविंद कुशवाहा ने नामांकन किया। उनके विरुद्ध केसठ से धनंजय आर्य ने नामांकन किया। मतदान में 11 लोगों ने लालसा के समर्थन में एवं आठ ने धनंजय आर्य के लिए मतदान किया। चुनाव बाद परिणाम की घोषणा करते हुए डीएम ने रमण कुमार ने बताया कि सविता देवी निर्विरोध अध्यक्ष बनी हैं। लालसी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्हें ग्यारह मत मिले। जबकि एक महिला सदस्य ने मतदान नहीं किया। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद डीएम ने दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया। बक्सर खबर ने दो दिन पहले ही यह संभावना जता दी थी कि जिले में इस बार देवर भाभी की सरकार बननी तय है। क्योंकि उन्हें ग्यारह सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष यादव ने यह राजनीतिक गोटी सेट की थी। उनकी भाभी सविता देवी जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। उनके लोगों ने जब उपाध्यक्ष के पद के लिए मतदान किया तो उनकी संख्या 11 हुई। यही ग्यारह लोग संतोष यादव के साथ थे।

क्रिम कलर की साडी में अध्यक्ष सविता देवी व गुलाबी साडी में उपाध्यक्ष लालसा देवी
क्रिम कलर की साडी में अध्यक्ष सविता देवी व गुलाबी साडी में उपाध्यक्ष लालसा देवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here