जाने होमगार्ड बहाली के नियम

0
2737

बक्सर खबर : जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। बुधवार को इसका दूसरा दिन था। पुलिस लाइन में चल रही चयन की प्रक्रिया 28 नवम्बर को समाप्त होगी। जिला सामान्य शाखा के अनुसार इसमें पुरुष वर्ग के लिए 6 मिनट में 1600 मीटर एवं महिला वर्ग के लिए 5 मिनट में 800 मीटर दौड़ का लक्ष्य रखा गया है। उंची कूद में न्यूनतम तीन फीट हाइट पार करनी है। चार अथवा उसे अधिक की कूद लगाने वाले को अतिरिक्त माक्र्स मिलेगा। लंबी कूद में पुरुष वर्ग को 12 एवं महिला को 9 फीट की छलांग लगानी है। सोलह पौंड का गोला पुरुष 16 फीट एवं महिला प्रतिभागी 10 फीट दूर फेकेंगे। जरुरी अर्हता के अनुरुप पुरुष की लंबाई 162 सेटी मीटर (5 फीट ढाई इंच लगभग)  व महिला की लंबाई 153 सेमी निर्धारित है। सिने की चौगाई न्यूनतम 79 सीएम होनी चाहिए।  सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह के अनुसार 290 पद के लिए 23 हजार 976 लोगों ने आवेदन किया है। किस प्रखंड की दौड किस दिन तय है, इसकी जानकारी आप पन्द्रह को जारी हमाीर खबर से प्राप्त कर सकते हैं। उसके लिए लिंक को क्लिक करें।

होमगार्ड की बहाली शुरु, प्रखंडवार होगी दौड़
बक्सर(15 नवम्बर): http://buxarkhabar.com/?p=19291

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here