जवानी की नादानी, खुद की गयी जान, पिता को जेल

0
1854

बक्सर खबर : अनामिका (काल्पनिक नाम) को पड़ोस के लड़के से इश्क हो गया। वे साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। एक दिन दानों भाग खड़े हुए। घर वालों को पता चला कि पड़ोस के अक्षय चौहान के साथ वह बैंगलौर भाग गयी है। दोनों परिवार के लोगों के लगातार प्रयास के बाद प्रेमी युगल एक माह के बाद गांव लौटा। पंचायत हुयी। पर वे शादी करने पर अड़ीग रहे। वहीं लड़के के परिवार वालों को इसका एहसास हुआ कि इन दोनों को अलग किया जाए। लड़का गांव से इलाहाबाद कमाने चला गया। इस बीच लड़की लापता हो गयी। गांव वालों को कुछ पता नहीं चला। वह कहां गयी, कोई घर वालों से भी पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यह परिवार इटाढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इस बीच धनसोई थाना के छितनडेहरा गांव के बधार में अधजली लाश मिली। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची धनसोई पुलिस ने लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसे जहां पुआल में डालकर जलाया गया था। एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। जांच शुरु हुयी। लड़की की पहचान हो गयी। यह पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। हत्या के कारण का पता चलते ही पुलिस ने उसके पिता गौतम चौहान को दबोच लिया। जांच में यह भी सामने आया कि इसमें नाना श्याम नरायण चौहान का भी हाथ हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धनसोई के थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसकी हत्या की योजना ननिहाल में बनी। लड़का कमाने चला गया। लड़की शादी पर की जिद पर अड़ी थी। जिसके कारण परिवार के लोगों ने इसकी हत्या कर दी। इस घटना में उसके चाचा व एक अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने कहा लगभग पन्द्रह दिन पहले जब युवती की लाश बधार में मिली तो पुलिस की परेशानी बढ गयी। वहां से मिले मोबाइल से पुरी सच्चाई सामने आयी। लडकी उस लडके से लगातार संपर्क में थी।

गिरफ्तार, पिता व नाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here