जमीनी विवाद में चला भाला बृद्ध घायल, चौदह पर एफआईआर

0
2562

बक्सर खबरः गुरूवार की सुबह दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी, भाले व पत्थर चले। जिसमें एक बृद्ध भाला लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पासवान न विश्वनाथ पासवान के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी में दोनों पक्ष लगभग 8ः30 बजे भीड़ गये। जमकर लाठी डंडे चले।

तभी सुभाष पासवान के पुत्र ने पीछे विश्वनाथ पासवान पर भाला से प्रहार कर दिया। भाला उनके पेब् मे जा लगा। जिसके बाद घंटों गांव में अफरा-तफरी का महौल बना रहा है। वही घायल को परिजन अनुमंडल अस्पताल लाये। जहां से इलाज के बाद रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घायल के फर्द व्यान पर पुलिस ने चौदह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है। छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here