जन सेवा में सबसे आगे रहा आरएसएस

0
482

बक्सर खबर : छठ का त्योहार ऐसा है। जिसमें व्रती घर से बाहर निकल गंगा किनारे चले आते हैं। संध्या बेला में सूर्य को अर्घ दिया जाता है। इसकी पुनरावृति सुबह भी देखने को मिलती है। ऐसे में गंगा घाटों को साफ करने के लिए विभिन्न पूजा समितियां, नगर परिषद के लोग काम करते हैं। प्रशासन लाखों रुपये टेंडर पर खर्च करता है। इन सबसे अलग एक संगठन ऐसा है। जो प्रतिवर्ष शहर के सभी प्रमुख घाटों की सफाई करता है। पिछले पांच दिनों से इनकी सफाई का अभियान चल रहा था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। इनकी टोली शुक्रवार को शहर के सिद्धनाथ घाट के पास नजर आयी। जिला संघ चालक रविन्द्र नाथ राय जी एवं अन्य स्वयं सेवक सफाई कार्य में जुटे थे। इन लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच इनका अभियान चला। जिसका श्रीगणेश नाथ घाट से हुआ। वहां से क्रमवार रामरेखा घाट, जहाज घाट, गोला घाट होते सिलसिला शुक्रवार को सिद्धनाथ घाट पहुंचा। सदस्यों ने बताया कि आज से अभियान थम जाएगा। क्योंकि कल से व्रत प्रारंभ हो रहा है। संघ चालक जी के अनुसार प्रत्येक वर्ष आरएसएस शहर के प्रमुख घाटों की सफाई का सेवा कार्य करती है। इसमें सबसे बड़ा योगदान स्वयं सेवकों का है।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here