जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

0
436

बक्सर खबरः जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह संस्कार भारती व एस.वी. इंगलिश स्कूल के तत्वधान में विद्यायल प्रांगण में आयोजन हुआ। प्रतियोगिात का उद्घाटन संस्कार भारती के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद, नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष मीना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, संरक्षक रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

भगवान कृष्ण के बाल्यकाल तस्वीर की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चों ने कृष्ण के बाल्य रूप सज्जा में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा महाभारत, गीता के नायक, सज्जनों के उद्धार, दुर्जनों के संहार, मानवता के पोषक, कर्म एवं पुरूषार्थ के वाहक, धर्म एवं भक्ति के संवाहक, विश्व के महान राजनीतिक के उपाधिकारक, सोलहों कला से परिपूर्ण भगवान कृष्ण का जन्म भादों मास के अष्टमी तिथी को हुआ था। जिसके बाद पूरे भारत वर्ष में इसे कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here