जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे घर, डुमरांव में हो गई मौत

0
6494

बक्सर खबर : डुमरांव स्टेशन पर गुरुवार को डीएम यू सवारी से गोपी महतो गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह दस बजे के लगभग हुई। गोपी महतो औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव के निवासी थे। जो बिहियां के पास करखियां गांव गए थे। जो वहां नाती के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ परिवार के और सदस्य भी थे।

वे ट्रेन के अंदर बैठे थे। गोपी महतो दरवाजे के पास थे। इसी बीच जब ट्रेन चली तो वे गिर पड़े। परिवार के लोगों को इसका आभाष भी नहीं था। जब वे लोग बक्सर आए तो उनकी तलाश होनी लगी। किसी ने उनके नंबर पर फोन किया तो डुमरांव के युवक ने उनका फोन उठाया। तब घर वालों को पता चला डुमरांव स्टेशन पर उनकी मौत हो चुकी है। तब परिवार के सदस्य उनका शव लेने पहुंचे। इस दौरान डुमरांव कल्याण समिति के अध्यक्ष व रवि ने इस परिवार और रेल पुलिस की भरपूर मदद की। इस घटना पर चुरामनपुर के मुखिया प्रतिनिधि धनजी पांडेय ने गहरा दुख प्रकट करते पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here