जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

0
610

बक्सर खबर : जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला मुख्यालय में मनाई गई। शहर के नया बाजार में जिला नाई संघ द्वारा इसका आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने पहुंचे अशोक सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू ने कहा हम वैसे नेता को याद कर रहे हैं। जिसे जन नायक की उपाधी मिली है। यह कोई सामान्य बात नहीं। अपने आप में इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित नाई संघ के नेताओं ने कहा कि भारत सरकार उन्हें भारत रत्न की उपाधी दे। इस दौरान दीनानाथ ठाकुर, बृजमोहन ठाकुर, मुन्नी लाल ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, मदन ठाकुर, रामाशंकर ठाकुर, डा. हीरालाल प्रसाद, ललन ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, गणेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, शिवजी, प्रभु गोंड़, उमेश कुमार, रामएकबाल ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here