जंगलराज की वापसी पर एनडीए ने जलाया नीतीश का पुतला

0
675

बक्सर खबर : बिहार में जंगलराज पूरी तरह हावी हो गया है। कल तक इसका विरोध करने वाले लोगों को पास तरह-तरह के तर्क थे। आज सच्चाई सामने है। यह सरकार अपराधियों को खुलेआम संरक्षण देने पर उतारु है। राजग गठबंधन इसका विरोध करता है। हम इस सरकार को मनमानी करने के लिए नहीं छोड़ सकते। इन वक्तव्यों के साथ एनडीए के घटक दलों ने शुक्रवार को माडल थाना के समझ नीतीश कुमार का पुतला जलाया। वे राज्य सरकार विरोध नारे भी लगा रहे थे। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह , लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत सभी दलों के नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here