जंगलराज की वापसी, पत्रकार भी सुरक्षित नहीं

0
657

बक्सर खबर : बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है। लूट डकैती के साथ अपहरण कारोबार चल निकला है। यहां अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रहे। ऐसे में यहां व्यवसायी कैसे टिकेंगे। यह बातें प्रतिपक्ष के नेता  भाजपा विधायक प्रेमकुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहीं। वे ब्रह्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में आए थे। वहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य को हर मोर्चे पर विफल बताया। विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा -यह सरकार केन्द्र द्वारा मिली राशि खर्च नहीं कर पा रही है। कागज पर विकास की गाड़ी दौड़ रही है। रिश्वत का बोलबाला है। किसी भी शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने शराब बंदी कानून की आलोचना की। अगर शराब मिली तो पूरे परिवार की संपति जब्त, दूसरे सदस्यों को जेल। ऐसा गलत है, सरकार को इसमें बदलाव करना चाहिए। भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव वाद के पक्षधर हैं। राष्ट्र का विकास हमारा परम लक्ष्य है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पूर्व विधायक डा. स्वामी नाथ तिवारी, विधानसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर, राजकुमार शर्मा, अशोक भट्टी मीडिया प्रभारी, शेषनाथ पाठक, दिलीप चन्द्रवंशी, संतोष साह, भाष्कर कुमार, चुन्नु सिंह, सरोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here