छेड़खानी के विरोध पर साला ने जीजा को पीटा

0
3371

बक्सर खबरः छेड़खानी के विवाद में साला ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ा की थाने पहुंच गया। घटना नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के चिलहरी गांव की है। जहां सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव निवासी मो. मुन्ना अपने ससुराल चिलहरी गांव आया था। सोमवार की सुबह ससुराल में चचेरा साला राजू मियां अपनी ही बहन को छेड रहा था। जो मुन्ना की साली  थी।  मुन्ना को यह नागवार लगा और इसका विरोध करने लगा।

दोनों तरफ से बात आगे बढ़ी। पुरानी कहावत है, अपने इलाके में  कुत्ता भी शेर होता है। राजू ने अपने जीजा मुन्ना की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने जख्मी हालत में पीड़ित को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पीड़ित का इलाज कराया गया। मुन्ना ने इस मामले में साला राजू मियां के खिलाफ मामला दर्ज करया है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here