छेड़खानी के आरोप में युवक को जेल

0
1223

बक्सर खबरःयुवती से छेड़खानी के आरोप में युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना शनिवार देर रात हुयी। ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव की है। आरोपी युवक अनिल तुरहा(23) को युवती के शोर के बाद घर वालों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के पिता कमलेश राम ने थाने मंे छेड़खानी का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया है। वही आरोपी अनिल का कहना है कि उसके और रोली(16) के बीच पिछले दो सालोें ने प्रेम प्रसंग चल रहा है। अक्सर हमलोग मिलते थे। शनिवार की रात भी मैं उसके बुलावे पर मिलने गया था। परन्तु उसके घरवालों ने छेड़खानी का झुठा आरोप लगा रहे। वही थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टा मामला तो प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here