छात्रा दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
2736

बक्सर खबरः निमेज हाई स्कूल दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली आरोपी बड़क यादव अपने गांव निमेज में देखा गया। उसके बाद पुलिस ने अपनी टीम लगाई। बुधवार की अहले सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया था। बड़क नाम दुष्कर्म मामले में पकड़े गये आरोपी ने बताया था। उसके बाद से फरार चल था। जो तीन माह पकड़े में आया।

ज्ञात हो कि 25 मई को इंटर की छात्रा के साथ विद्यालय परिसर में दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने 26 मई को ब्रम्हुपर थाने में प्राचार्य गणेश यादव समेत दो लोगों पर नामजद शिकायत की थी। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। जिसमें दीपक साहनी, पप्पु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिक्षक अभी-अभी हार्ट के विमारी के कारण दिल्ली भर्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here