छात्रा के साथ गुरु जी ने किया मुंह काला

0
7093

बक्सर खबर : इंटर की छात्रा के साथ उसके शिक्षक ने जबरन मुंह काला किया। घटना गुरुवार दोपहर की है। पीडि़त छात्रा ने आरोप लगाया है। मैं परीक्षा दे रही थी। इतने में एक छात्र ने आकर कहा उपर छत पर तुमको एक व्यक्ति बुला रहा है। में गई तो देखा शिक्षक गणेश यादव वहां मौजूद थे। उन्होंने मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत शुक्रवार को ब्रह्मपुर थाने पहुंची। संगीन आरोप देख पुलिस हतप्रभ रह गई। ऐसा भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस के पास दो रास्ते थे।

गुरुजी जी से पूछताछ तथा आरोप लगाने वाली किशोरी की मेडीकल जांच। जवहीं के रहने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने अपने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उनका कहना है ऐसा हुआ ही नहीं। वह झूठा आरोप लगा रही है। अगर घटना हुई तो चौबीस घंटे बाद आरोप क्यूं लगाया गया। उसी समय पुलिस की मदद ली जा सकती थी। गुरु की बातों में सच्चाई का आभास होते देख पुलिस ने उनको हिरासत में लिया तो जरुर है। लेकिन, जेल भेजने से पहले पूरी तस्दीक कर लेना चाहती है। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा छात्रा को मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक रिपोर्ट अप्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here