छात्रवृति घोटाले का मास्टर माइंड हुआ गिरफ्तार

0
1384

बक्सर खबर : जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक के हुए छात्रवृति घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार हो गया है। रवि प्रकाश सिंह  नाम के इस शख्स को नगर थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। यह इकलौता ऐसा व्यक्ति है जो नाम बदलकर चार स्कूलों का प्राचार्य बना हुआ था। जिन सात विद्यालयों के नाम पर दो करोड़ दस लाख रुपये की निकाशी हुई है। उनमें चार इसके अकेले हैं। सोमवार को शहर के कोइरपुरवा इलाके से दबोचा गया। इस संबंध में पूछने पर नगर पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है। इसने किन-किन लोगों की मदद से इस खेल को अंजाम दिया है। इसका पता लगाया जा रहा है। पाठकों को याद होगा कि कल्याण विभाग के अंतर्गत सात फर्जी स्कूल के नाम पर करोड़ों रुपये पिछले दिनों निकाल लिए गए थे। दर्ज प्राथमिकी में विभागीय कर्मचारी, बैंक प्रबंधक व विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हैं। यह व्यक्ति पूरे घोटाले की पोल खोलने में मुख्य भूमिका निभाएगा। यह मूल रुप से धनसोई थाना के खोचरियां गांव का रहने वाला है। वहां भी किशोरी सिन्हा बालिका उच्च विद्यालय चलाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here