छह सौ रुपये लेते हैं दाखिल खारीज का घूस

0
1033

बक्सर खबर : जिलाधिकारी रमण कुमार बुधवार को केसठ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उनसे एक आदमी अंचल कार्यालय के बाहर मिला। उसने कहा कि यहां दाखिल खारीज के नाम पर छह सौ रुपये लिए जाते हैं। कहने पर बाबू बोलते हैं कि दो सो साहब का, दो सौ मेरा और बाकी में अन्य कर्मचारी। उसकी बात सुन साहब ने कुछ जवाब दिया। पर उनके जवाब से शिकायत कर्ता नाखुश नजर आया। वे स्वास्थ्य केन्द्र भी देखने गए। जहां की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसे व्यवस्थित किया जाएगा। आस-पास मिले लोगों से भी उन्होंने बात की। आपका बच्चा स्कूल पढऩे जाता है अथवा नहीं। वहां बन रही जल मिनार का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद वे नावानगर प्रखंड मुख्यालय की तरफ रवाना हो गए। उनके साथ उप विकास आयुक्त मोबीन अली अंसारी भी थे। वहां भी उन्होंने इंदिरा आवास आदि की फाइल का अवलोकन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here