छब्बीस से प्रारंभ होगा राम विवाह महोत्सव

0
121

बक्सर खबर : जिले में होने वाला लोक विख्यात सीता-राम विवाह महोत्सव नजदीक आ गया है। आश्रम के महंत राजाराम जी शरण महाराज के अनुसार शुभारंभ 26 नवम्बर को होगा। दस दिवसीय महोत्सव का समापन 5 दिसम्बर को होना निर्धारित है। 47 वें सीय-पीय मिलन महोत्सव में इस वर्ष भागवत भाष्कर कृष्ण चन्द्र शास्त्री उपाख्य ठाकुर जी कथा कहेंगे। भागवत के कथावाचकों की सूची में उनका स्थान सर्वश्रेष्ठ लोगों की कतार में गिना जाता है। महंत राजाराम जी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को दी। कथा का समय अपराह्न तीन बजे से संध्या सात बजे का तय हुआ है। रासलीला का समय सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे का है। वृंदावन से राधाकृष्ण रासलीला संस्थान इसके लिए यहां पहुंच रहा है। रात में रामलीला का समय 9 बजे से बाहर बजे का तय किया गया है। अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में 27 को गौरी शंकर विवाह, 28 को जय विजय लीला, 29 को राम जन्म, 30 को सीता जन्म व अहिल्या उद्धार, 1 दिसम्बर को श्रीराम का नगर प्रवेश, 2 को पुष्प वाटिका एवं 4 को सीता-राम विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। आश्रम की सूचना के अनुसार इस वर्ष शंकरा चार्य निश्चलानंद जी, वासुदेवा नंद जी, मोरारी बापू, रमेश भाई ओझा आदि के आगमन की अनुमति मिली है। आगे प्रभु की जैसी इच्छा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here