छतनवार में चली गोली, दो घायल

0
755
बक्सर खबरः कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र छतनवार मठिया गांव में शनिवार को रात 9:45 में दो गुटों के लोग आपस में भीड गए।  पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद के कारण चली गोली में दो लोग घायल हो गये। रात के वक्‍त ही घायल कृष्ण कुमार गोड़ एवं मुनमुन गोड़ को डुमरांव अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया। जिन्हें ईलाज के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल के नर्सिग कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि मुनमुन गोड़ को सिर के बगल से छारा छूता हुआ निकल गयी है। वैसे मारपीट के कारण उन्‍हें गम्भीर चोट आयी है, जबकि कृष्ण कुमार गोड़ को हल्कि चोट है। ईलाज के बाद दोनो घायलों को घर भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पडोस के गोस्वामी परिवार से लम्बे समय से पेड़ को विवाद चला आ रहा था जो आज मारपीट और गोली बारी में तब्दील हो गया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष नागेश्वर ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here