चौसा में दुर्घटना, महिला की दर्दनाक मौत

0
1079

बक्सर खबर : कुछ हादसे ऐसे होते हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। रविवार की सुबह चौसा पशु मेले में ऐसी ही घटना हुई। बालू लदा ट्रक मेले की तरफ से गुजर रहा था। उसके पहिए के नीचे आया ईट का बड़ा टुकड़ा छटक कर निकला। पास में लिट्टी की दुकान करने वाली महिला सीता देवी (40) की छाती पर जा लगा। चोट इतनी तेज थी कि वह गिर पड़ी। पास के लोगों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया उसकी मौत हो चुकी है। वाकया सुबह 8: 30 बजे के लगभग हुआ। मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वह ग्राम बासडीह, जिला बलियां, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। पशु मेले के पास चाय-पकौड़ी की दुकान अपना जीवन चला रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वर्ष पहले उसके पति की भी मौत हो गयी थी। ट्रक वाले को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here