चौसा पहुंचे डीएम ने देखा भ्रष्टाचार, रोका वेतन

0
643

बक्सर खबर : जिलाधिकारी रमण कुमार मंगलवार को औचक निरीक्षण का मन बना कार्यालय से निकले हुए थे। वे दोपहर बारह बजे के बाद राजपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहां से वे चौसा प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पहुंच गए। अस्पताल में मौजूद एक महिला से उन्होंने पूछा आप यहां क्यों आयी है। चौसा की रुखसाना ने बताया कि ढ़ाई माह हो गए। प्रसव के बाद भी चेक नहीं मिला। हेल्थ मैनेजर और लिपिक को बुलाया गया। उनको जमकर फटकार लगी। डीएम ने कहा कि महिलाओं को अस्पताल छोडऩे से पहले चेक मिल जाना चाहिए। बाहर निकलते समय मुख्य गेट पर भी कुछ महिलाएं और बच्चे मिल गए। उन लोगों ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के लिए चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने लिपिक कुंदन झा को फिर बुलाया और उन्हें कड़ी फटकार लगायी। पूछने पर डीएम ने कहा कि इनका वेतन बंद किया जाएगा। साथ ही इनसे शो काज भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here